- कलेक्टर ने 31 दिसंबर तक निर्माण कार्य पूर्ण कर हैंडओवर करने के दिए निर्देश
अनूपपुर, 13 नवम्बर 2026। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने आज विकासखंड कोतमा के ग्राम रेउदा में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) विभाग द्वारा लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए जा रहे मंगल भवन का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान मंगल भवन में निर्मित मंच, कक्षों, डाइनिंग हॉल एवं किचन सहित अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने भवन निर्माण की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मंगल भवन परिसर में पौधारोपण, शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भवन के मंच को व्यवस्थित एवं उपयोगी बनाने तथा परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्माणाधीन मंगल भवन का शेष कार्य 31 दिसंबर तक पूर्ण कर भवन हैंडओवर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर श्री झा ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे भवन का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री टी.आर. नाग, ई-आरईएस श्री इंद्रजीत तिवारी, नायब तहसीलदार श्री लौतेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




























