अभियान प्रहार 2.0′ के तहत सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही; नशे के अवैध कारोबार पर प्रहार, आरोपी गिरफ्तार, लगभग 1.58 लाख का मसरूका (कफ सिरप एवं मोटरसाइकिल) जब्त

---Advertisement---

अमित पांडेय की रिपोर्ट

 

 

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन, रीवा गौरव राजपूत के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे ‘अभियान प्रहार 2.0’ के अंतर्गत नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के विरुद्ध सीधी पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के कुशल मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा की देखरेख में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अवैध नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 26/03/2026 एवं 27/03/2026 की दरमियानी रात पुलिस को मुखबिर के माध्यम से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि सोनाखांड निवासी एक युवक अपनी स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में अवैध नशीली कफ सिरप लेकर बेचने की फिराक में जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा तुरंत पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस कार्यवाही एवं जब्ती

पुलिस टीम द्वारा सोनाखांड तिराहे पर तत्परता से नाकाबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार हुलिए वाला संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार पुलिस को आता दिखा, जिसे रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय उर्फ लाला पिता राजमणि जायसवाल (24 वर्ष) निवासी सोनाखांड बताया।

तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल पर सामने रखी सीमेंट की बोरी से 40 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप बरामद की गई। बरामद दवाओं की अनुमानित कीमत 8,000 रुपये है। इसके साथ ही अपराध में प्रयुक्त की जा रही नीले रंग की यामाहा R15 मोटरसाइकिल जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये है, को भी पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है। इस पूरी कार्यवाही में कुल लगभग 1.58 लाख रुपये का मसरूका जब्त किया गया है।

वैधानिक कार्यवाही

आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में NDPS एक्ट की धारा 8, 21, 22 एवं म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा, मामले की विवेचना जारी है।

 

कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका:

उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय, उपनिरीक्षक प्रीति वर्मा, प्रधान आरक्षक तिलकराज सिंह, आनंद शर्मा, आरक्षक राजकुमार मिश्रा एवं सुनील त्रिपाठी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

Leave a Comment