- सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण हो- सीईओ जिला पंचायत
- पीएम आवास,जनमन आवास तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की जिपं सीईओ ने समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
अनूपपुर,3 नवंबर 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास जनमन एवं आवास प्लस तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणो की जिला पंचायत सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक मे पंचायत समन्वयक अधिकारियों को आवंटित कलस्टर क्षेत्र का भ्रमण कर हितग्राहियों को प्रेरित कर आवासों के निर्माण में प्रगति लाने तथा पूर्णता का प्रतिशत बढ़ाने एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के शिकायतो का निराकरण संतुष्टि के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी (आवास शाखा) डॉ उमेश द्विवेदी, एपीओ (शिकायत शाखा) श्रीमती शोभा मर्सकोले, विकासखंडो के समन्वयक आवास तथा पंचायत समन्वयक अधिकारी उपस्थित थे।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान पीसीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्तमान समय निर्माण के लिए उपयुक्त होने से आवासों के निर्माण कार्य मे अपेक्षाकृत प्रगति परिलक्षित करे। उन्होंने कहा कि सी कैटेगरी के आवासों के निर्माण में जिन ग्राम पंचायत द्वारा बेहतर कार्य किया जाएगा उन्हें आगामी 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस समारोह मे सम्मानित किया जाएगा।
समीक्षा बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की पीसीओ वार समीक्षा कर लंबित शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने तथा शिकायतों से संबंधित फोर्स क्लोज के प्रस्तावों को समय पर प्रेषित करने के निर्देश दिए।











































