आर्याव्रत पत्रकार संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

---Advertisement---

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

धार जिले की बदनावर तहसील सेआर्याव्रत पत्रकार संघ द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर मुहिम तेज कर दी गई है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र भेजकर शीघ्र पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की है।

संघ द्वारा भेजे गए पत्र में वर्तमान परिस्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया है कि आज के समय में पत्रकारों को सच्चाई सामने लाने के दौरान कई प्रकार के दबाव, धमकियों और हमलों का सामना करना पड़ रहा है। खबरों को दबाने के प्रयास में पत्रकारों के साथ हो रही घटनाएं लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सशक्त और प्रभावी कानून की अत्यंत आवश्यकता है।

*राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जोखिम भरे हालातों से गुजरना पड़ रहा है। इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए ठोस कानूनी व्यवस्था अनिवार्य हो गई है।*

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 20 सितंबर 2023 को पत्रकार सुरक्षा कानून के संबंध में अध्ययन एवं सुझाव देने के लिए एक समिति का गठन किया गया था, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों एवं पत्रकार प्रतिनिधियों को शामिल किया गया था। हालांकि लंबे समय बीत जाने के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आ सका है, जिससे पत्रकारों में निराशा व्याप्त है।

महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर पहल की जा चुकी है। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार से अपेक्षा है कि वह भी इस दिशा में शीघ्र ठोस निर्णय ले।

संघ के सचिव कमल सिंह सोलंकी एवं महासचिव राकेश सिंह चौहान, एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, सहित पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन लगातार पत्रकार हितों के लिए संघर्षरत है और देशभर में पत्रकारों को एकजुट कर उनकी आवाज को मजबूत किया जा रहा है। जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर इस विषय पर विस्तार से चर्चा करेगा।

संघ ने सरकार से मांग की है कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्र कार्य सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू किया जाए, जिससे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और अधिक मजबूती मिल सके। *उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

Leave a Comment