आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के विरोध में पूर्व विधायक ने सौंपा ज्ञापन पुनर्वास और मुआवजे की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

---Advertisement---

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के विरोध में पूर्व विधायक ने सौंपा ज्ञापन
पुनर्वास और मुआवजे की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

कोयलांचल समाचार के लिए ब्यूरो रिपोर्ट: शैलेंद्र जोशी, धार

धार। धर्मपुरी तहसील के अंतर्गत सिरसोड़ा और सराय गांव में प्रशासन द्वारा आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े जाने के मामले को लेकर पूर्व विधायक पाची लाल मीणा ने आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ कलेक्टर को मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि जिन गरीब आदिवासी परिवारों के आशियाने प्रशासनिक कार्रवाई में तोड़े गए हैं, उन्हें शीघ्र पुनर्वास और उचित मुआवजा दिया जाए।

पूर्व विधायक मीणा ने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई के बाद कई परिवार बेघर हो गए हैं और वर्तमान में सड़क पर जीवन यापन करने को मजबूर हैं। यदि शासन द्वारा शीघ्र आर्थिक सहायता और पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीणों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी मांग की कि जिन लोगों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज की गई है, उनके मामलों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।

इस दौरान जिला प्रशासन ने मामले की उचित जांच कर आवश्यक कार्रवाई और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

Leave a Comment