ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार जैसे आदिवासी अंचल से भी अब शैक्षणिक प्रतिभाएं निकलने लगी है इस साल धार जिले से जहां यूपीएससी में बाग निवासी पक्षाल जैन ने यूपीएससी में आठवीं रैंक बनाई वही धार के बंजारा समाज की बिटिया विनीता बढ़तिया इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने के बाद एम डी में गोल्ड मेडीलिस्ट किया है साधारण परिवार में जन्मी साधारण परिवार से पली बड़ी विनीता शुरू से ही चिकित्सा सेवा में अपना कैरियर बनाना चाहती थी इसी को लक्ष्य करके उन्होंने अपनी पढ़ाई को जारी किया और अंततः उन्होंने उसे मुकाम को हासिल किया जहां तक पहुंचने में साधारण बच्चों को बहुत अधिक प्रयत्न करना पड़ते हैं सतत प्रयत्न लग्नशीलता एवं एक लक्ष्य को ही उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय दिया आगे वह धार जिले में रहकर ही गरीब तथा वंचित वर्ग के लोगों का इलाज कर सस्ती चिकित्सकीय सुविधा आम जन तक पहुंचाना गरीब व्यक्ति को भी उच्च चिकित्सकीय मार्गदर्शन मिल सके ऐसा उनका प्रयास है उनकी इस सफलता पर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ मीतेश महाजन डॉक्टर आशीष डामोर श्याम हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर आशीष चौहान आर्यावर्त पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र जोशी बंजारा समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मोड ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की


















































