बीसीसीएल अंतर-क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बीसीसीएल अंतर-क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता
---Advertisement---

धनबाद। बीसीसीएल अंतर-क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026-27 का दो दिवसीय आयोजन पश्चिमी झरिया क्षेत्र स्थित मुनीडीह ऑफिसर्स क्लब में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 26 एवं 27 नवंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के 26 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में बीसीसीएल के निदेशक  राजेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न वर्गों के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर पश्चिमी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक वी. विजय कुमार, विभागाध्यक्ष (कल्याण) किरण रानी नायक, क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य, धनबाद जिला टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में राजेश कुमार ने कहा कि खेल गतिविधियां केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, सकारात्मक सोच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जैसे गुणों का भी विकास करती हैं।

प्रतियोगिता के परिणामों में पुरुष एकल वर्ग में कलाम अंसारी विजेता तथा अमित महतो उपविजेता रहे। पुरुष युगल वर्ग में सुदेश कुमार और सुंदर मोहन हांसदा की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया।

महिला एकल वर्ग में गरिमा चावला विजेता और अनामिका उपविजेता रहीं। वेटरन्स युगल वर्ग में अमित महतो एवं अमित एन. बेक की जोड़ी विजेता रही, जबकि कलाम अंसारी और अरिंदम मुस्तफी की जोड़ी उपविजेता रही। वेटरन्स एकल वर्ग में अमित महतो ने पहला तथा अमित एन. बेक ने दूसरा स्थान हासिल किया।

बीसीसीएल प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कर्मचारियों के बीच खेल प्रतिभा, सौहार्द, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देती हैं। प्रतियोगिता का सफल आयोजन संस्थान में सकारात्मक कार्य-संस्कृति और कर्मचारी सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

भालूमाड़ा -मंगल भवन

November 29, 2026

MCB-चिकित्सा संस्थानों

November 29, 2026

Delhi Public School - Manendragarh

November 29, 2026

satish drivedi -Manedragarh

November 29, 2026

BCCL - Kabaddi

November 29, 2026

November 29, 2026

Leave a Comment