निखिल श्रीवास्तव बने कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री, कायस्थ समाज में खुशी की लहर

---Advertisement---

निखिल श्रीवास्तव बने कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री, कायस्थ समाज में खुशी की लहर

प्रयागराज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (उत्तर प्रदेश) के युवा प्रकोष्ठ में निखिल श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष युवा अमन श्रीवास्तव द्वारा 26 नवंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से उन्हें यह जिम्मेदारी प्रदान की गई।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यसमिति की सहमति से लिए गए निर्णय के क्रम में उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। नियुक्ति पत्र में उनसे संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों एवं सिद्धांतों को जनपद और प्रदेश स्तर पर आगे बढ़ाने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा युवा प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने की अपेक्षा की गई है।

निखिल श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने की सूचना से प्रयागराज सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कायस्थ समाज के लोगों, युवाओं एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस नियुक्ति का स्वागत किया।

निखिल श्रीवास्तव लंबे समय से सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा शहर कांग्रेस कमेटी, प्रयागराज के शहर महासचिव के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके अतिरिक्त वह भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बिहार संगठनात्मक चुनाव में जोनल रिटर्निंग ऑफिसर (ZRO) की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इस दायित्व के अंतर्गत मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी एवं शिवहर जिलों में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया से जुड़े कार्यों में उनकी भूमिका रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी वह सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

अपनी नियुक्ति पर निखिल श्रीवास्तव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय सुबोध कांत सहाय जी, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ हिमांशु श्रीवास्तव जी तथा उत्तर प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमन श्रीवास्तव जी सहित संगठन के समस्त सम्मानित राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों का वह हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने कहा कि आप सभी ने मुझ पर विश्वास जताते हुए जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, वह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज और संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा से निभाने का संकल्प है। आप सभी का स्नेह, मार्गदर्शन और विश्वास मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। मैं पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन की मजबूती और कायस्थ समाज की एकता के लिए कार्य करूंगा।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में युवाओं को संगठन से जोड़ना, कायस्थ समाज की एकजुटता को मजबूत करना तथा शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। मेरा प्रयास रहेगा कि मुझे मिली इस जिम्मेदारी से संगठन का गौरव बढ़े और कायस्थ समाज को मुझ पर गर्व महसूस हो।

निखिल श्रीवास्तव की इस नियुक्ति को कायस्थ समाज में युवाओं की बढ़ती भागीदारी और संगठनात्मक सक्रियता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

Leave a Comment