महिला सुरक्षा एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने जिला स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित

---Advertisement---

महिला सुरक्षा एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने जिला स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित

अनूपपुर 26 नवम्बर 2026/ मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड, भोपाल द्वारा संचालित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत आईजीएस (इंडियन ग्रामीण सर्विसेज) द्वारा संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज, अनूपपुर में जिला स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय ने आयोजित कार्यशाला में छात्राओं ने जूडो-कराटे एवं लाठी संचालन के माध्यम से आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुरक्षित पर्यटन स्थलों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यशाला में आईजीएस के शहडोल क्लस्टर समन्वयक श्री सुशील कुमार पाण्डेय ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि अमरकंटक में अब तक 200 छात्राओं को पर्यटन संबंधी कौशल प्रशिक्षण तथा 800 छात्राओं को 60 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षित महिलाओं को पर्यटन गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं आईजीएस के सदस्यों सहित कुल 105 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

Leave a Comment