संविधान दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

---Advertisement---

संविधान दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

अनूपपुर 26 नवम्बर 2026/ संविधान दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर अनूपपुर में संस्कार लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों की उपस्थिति में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती माया विश्वलाल के मार्गदर्शन तथा प्रभारी प्रधान जिला न्यायाधीश श्री आशुतोष अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया।

शिविर में न्यायाधीश एवं सचिव श्री मनीष कुमार पाटीदार ने संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के आदर्शों की जानकारी दी। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री बृजेश पटेल ने मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं विधिक सहायता की प्रक्रिया से अवगत कराया। कार्यक्रम के बाद विधि विद्यार्थियों ने जिला न्यायालय का भ्रमण कर न्यायालयीन कार्यप्रणाली एवं प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ श्री शाबिर अली, संस्कार लॉ कॉलेज के प्राचार्य श्री आनंद द्विवेदी सहित प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं, पीएलवी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

Leave a Comment