निरीक्षण में कोतमा के अम्मा मेडिकल स्टोर में मिली अनियमितताएं, तीन दिवस में अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश

---Advertisement---

निरीक्षण में कोतमा के अम्मा मेडिकल स्टोर में मिली अनियमितताएं, तीन दिवस में अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश

बिना बिल दवाओं का विक्रय, फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति और नारकोटिक्स दवाओं के रिकॉर्ड में मिली अनियमितताएं

अनूपपुर 26 नवम्बर 2026/ एनकॉर्ड (NCORD) बैठक में कलेक्टर श्री रत्नाकर झा द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के मेडिकल स्टोर्स का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में औषधि निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार कुलेश द्वारा कोतमा स्थित कोयलांचल हॉस्पिटल परिसर के अम्मा मेडिकल स्टोर सहित गौतम मेडिकल एवं बादशाह मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अम्मा मेडिकल स्टोर में अनियमितताएं पाई गईं। पंजीकृत फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले, दवाइयों के विक्रय बिल प्रस्तुत नहीं किए गए तथा स्टॉक में उपलब्ध कई दवाइयों के क्रय बिल भी उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके अतिरिक्त फिजिशियन सैंपल की दवाइयां बिक्री हेतु रखी गई दवाइयों के साथ संग्रहित पाई गईं तथा NRx श्रेणी की Bestodol-100 दवा का रिकॉर्ड भी प्रस्तुत नहीं किया गया

औषधि निरीक्षक द्वारा संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक को निरीक्षण में उल्लेखित दवाइयों के आवश्यक अभिलेख तीन दिवस के भीतर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवाओं का विक्रय नहीं करने तथा प्रत्येक क्रय-विक्रय का विधिवत बिल एवं रिकॉर्ड संधारित करने के निर्देश दिए गए। प्रकरण में नोटिस जारी कर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

विभाग द्वारा सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को नारकोटिक्स एवं अन्य नियंत्रित श्रेणी की औषधियों का विक्रय वैध चिकित्सकीय पर्चे एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार करने तथा दवाइयों के उचित भंडारण एवं अभिलेख संधारण के निर्देश दिए गए हैं। औषधियों के अवैध विक्रय एवं नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आमजन के स्वास्थ्य हितों की रक्षा एवं औषधियों की सुरक्षित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले में निरीक्षण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

November 26, 2026

Leave a Comment