एनसीएल में मनाया गया 77वाँ संविधान दिवस
कंपनी मुख्यालय सहित सभी परियोजना व इकाइयों में कर्मियों ने किया भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन
गुरुवार को भारत सरकार की मिनिरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) मुख्यालय में 77 वाँ संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान कंपनी के निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनीष कुमार व एनसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष तथा कर्मियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।
एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों में भी संविधान अंगीकार करने के 77 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संविधान दिवस मनाया गया।
गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। 26 नवंबर, 1949 को भारतीय संविधान सभा ने भारत के संविधान को औपचारिक रूप से अंगीकृत किया था, जबकि 26 जनवरी, 1950 को इसे लागू किया गया। इसी के साथ भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। संविधान के महत्व, इसके मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने तथा संवैधानिक सिद्धांतों के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है













































