- बुरहानपुर रोड पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 2 से 3 बजे के बीच हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस
कोतमा। नेशनल हाईवे-43 पर कोतमा के बुरहानपुर रोड में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक और उसके सहयोगी की मौत हो गई। हादसा रात करीब 2 से 3 बजे के बीच होना बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, ओडिशा से लकड़ी लोड कर अनूपपुर की ओर जा रहा ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक में सवार चालक और सहयोगी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतमा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।












































