हल्दीबाड़ी में 4 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---
  • पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्यवाही, जब्त शराब की कीमत 800 रुपये

चिरमिरी। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिये एमसीबी पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में चिरमिरी पुलिस ने हल्दीबाड़ी इलाके में दबिश देकर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 4 लीटर महुआ शराब जब्त की है जिसकी अनुमानित कीमत 800 रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिरमिरी निरीक्षक वासुदेव परगनिहा के नेतृत्व में पुलिस टीम अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान 22 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि हल्दीबाड़ी कालीबाड़ी के नीचे पक्की सड़क पर एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब लेकर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेह के आधार पर संजय चौहान (40 वर्ष) निवासी हल्दीबाड़ी महुआ दफाई को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो प्लास्टिक बोतलों में रखी कुल 4 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद उसे जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के साथ प्रधान आरक्षक संतोष साहू, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक और आरक्षक सुरेश तिग्गा की भूमिका रही। एमसीबी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब सहित नशे से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment