श्रीराम वनगमन पथ पर गूंजा जय श्रीराम, दशरथ घाट और सीतामढ़ी में हुआ भव्य दीपदान
जेपी साहू के नेतृत्व में सनातन एकता यात्रा का आयोजन, हजारों दीपों से जगमगाए श्रीराम से जुड़े पवित्र स्थल

शहडोल। भगवान श्रीराम के वनवास काल से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं को जीवंत करते हुए श्रीराम वनगमन पथ से जुड़े पवित्र स्थलों पर भव्य दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया जेपी साहू के नेतृत्व में सनातन एकता यात्रा श्रीराम वनगमन पथ मित्र मंडल परिवार द्वारा दशरथ घाट एवं सीतामढ़ी गंधिया में श्रद्धा और आस्था के साथ दीपदान किया गया
धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम के वनवास काल से जुड़े इन स्थलों का सनातन परंपरा में विशेष महत्व माना जाता है कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पवित्र स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण का स्मरण किया तथा क्षेत्र, समाज और देश में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की
दशरथ घाट सोन-जोहिला संगम, उमरिया जिले में स्थित है, जहां आयोजित दीपदान ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक वातावरण से भर दिया वहीं सीतामढ़ी गंधिया, जैसीनगर क्षेत्र के समीप अमझोर से लगे क्षेत्र में स्थित श्रीराम वनगमन पथ से जुड़े स्थल पर भी श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित किए
इस अवसर पर जेपी साहू ने कहा कि श्रीराम वनगमन पथ केवल धार्मिक आस्था का मार्ग नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से जुड़ी महत्वपूर्ण धरोहर है ऐसे पवित्र स्थलों पर दीपदान हमारी आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति और धार्मिक विरासत से जोड़ने का माध्यम है
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातनी परिवारों और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की दीपों की रोशनी से दोनों धार्मिक स्थल जगमगा उठे और वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला




























