| अनूपपुर
ग्राम पंचायत बदरा के सरपंच एवं सरपंच संघ के अध्यक्ष शिवभान सिंह ने धनतेरस एवं दीपावली के पावन अवसर पर ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों तथा समस्त जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में शिवभान सिंह ने कहा कि धनतेरस और दीपावली भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रमुख पर्व हैं, जो समाज में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार केवल खुशियां मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश भी देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से मिल-जुलकर, सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की
सरपंच संघ के अध्यक्ष शिव भान सिंहने लोगों से स्थानीय व्यापारियों और कारीगरों का समर्थन करने तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित दीपावली मनाने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से क्षेत्र के विकास और समृद्धि को नई दिशा मिल सकती है
अंत में ग्राम पंचायत बदरा के सरपंच एवं सरपंच संघ के अध्यक्ष शिवभान सिंह ने जिलेवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखमय, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की




























