पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह ‘दाऊ साहब’ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं शोकसभा का आयोजन

---Advertisement---

कुबरी, जिला सीधी (म.प्र.)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय श्री अर्जुन सिंह ‘दाऊ साहब’ की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस ग्राम पंचायत कुबरी के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय प्रसाद गौतम की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं शोकसभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने दाऊ साहब के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके राजनीतिक जीवन, जनसेवा, सामाजिक न्याय, शिक्षा एवं मध्यप्रदेश के विकास में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दाऊ साहब का व्यक्तित्व और कृतित्व मध्यप्रदेश के राजनीतिक इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने समाज के कमजोर, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका संघर्षशील जीवन और जनकल्याणकारी सोच आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

इस अवसर पर संतराज तिवारी, लल्लू साहू, चंद्रमणि साहू, यज्ञराज साहू (जनपद सदस्य कुबरी), शुभलायक साहू, उत्तम गोस्वामी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत जननेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment