- सुख-समृद्धि, खुशहाली और सामाजिक सौहार्द की कामना, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील
जमुना-कोतमा। धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व पर अनूपपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह, मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल तथा युवा समाजसेवी आशीष मिश्रा ने क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तीनों ने अपने संदेश में लोगों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए दीपावली को प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया
बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि धनतेरस का शुभ पर्व सभी के जीवन में धन-धान्य, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए तथा दीपावली का पावन प्रकाश हर घर को खुशियों, उल्लास और नई ऊर्जा से आलोकित करे उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के ये पर्व प्रेम, सद्भाव, करुणा और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं उन्होंने सभी से जरूरतमंदों की सहायता कर त्योहार की खुशियां साझा करने की अपील की
दिलीप जायसवाल ने कहा कि धनतेरस सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए तथा दीपावली का प्रकाश प्रत्येक परिवार के जीवन से अंधकार दूर कर नई आशा और ऊर्जा का संचार करे उन्होंने कहा कि पर्व हमें सत्य, सदाचार, आपसी प्रेम और भाईचारे की प्रेरणा देते हैं उन्होंने समाज में सौहार्द, एकता और विकास की भावना को मजबूत करने तथा जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों के दीप जलाने का आह्वान किया
आशीष मिश्रा ने क्षेत्रवासियों, व्यापारियों, श्रमिकों, परिवहन साथियों एवं समस्त नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश, सत्य, आशा और सकारात्मकता का पर्व है यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण संरक्षण के साथ दीपावली मनाने की अपील की उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां साझा करने और एकता एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने से समाज में सकारात्मकता का संदेश जाएगा




























