अनूपपुर 28 अक्टूबर 2026/ सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 29 अक्टूबर 2026 को सायं 5:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर श्री बलवीर रमन ने सर्व संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित विभागीय जानकारी एवं पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होने के लिए कहा है।







































































