घायल युवक को देखकर रुके स्वास्थ्य मंत्री, अस्पताल पहुंचाने तत्काल कराई व्यवस्था

---Advertisement---

घायल युवक को देखकर रुके स्वास्थ्य मंत्री, अस्पताल पहुंचाने तत्काल कराई व्यवस्था

चिरमिरी प्रवास के दौरान सड़क हादसे में घायल प्रवीण खूंटे की मदद कर पेश की मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल, नागरिकों से भी की घायलों की सहायता करने की अपील

चिरमिरी। सड़क दुर्घटना में घायल किसी व्यक्ति के लिये समय पर मिलने वाली मदद बेहद अहम होती है। ऐसे वक्त में संवेदनशीलता और तत्परता किसी के लिये बड़ी राहत बन सकती है। इसी भावना का परिचय देते हुए स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी प्रवास के दौरान सड़क हादसे में घायल युवक प्रवीण खूंटे को देखकर तत्काल सहायता की पहल की और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई ताकि समय पर उपचार मिल सके।
घटना के दौरान मंत्री ने घायल युवक की स्थिति को देखते हुए मदद के लिये तत्परता दिखाई। उनका यह कदम सड़क दुर्घटनाओं के बाद घायलों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की आवश्यकता को रेखांकित करता है। मंत्री ने इस घटना की जानकारी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से साझा करते हुए आम नागरिकों से भी अपील की कि हादसे में घायल व्यक्ति को देखकर आगे बढ़ जाने के बजाय उसकी सहायता के लिये आगे आयें।

घायलों की मदद से पीछे ना हटें नागरिक

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती समय में सहायता मिलना बेहद महत्वपूर्ण होता है। कई बार लोग कानूनी प्रक्रिया या अन्य आशंकाओं के कारण घायल व्यक्ति की मदद करने से हिचकिचाते हैं जबकि ऐसी परिस्थिति में मानवीय संवेदनशीलता दिखाना जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस और संबंधित आपातकालीन सेवाओं को सूचना दें तथा सुरक्षित तरीके से घायल को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग करें।

जागरूकता और तत्परता से बच सकती है जान

सड़क हादसों के बाद घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाना और आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिये। दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोगों की थोड़ी सी तत्परता भी राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। ऐसी परिस्थितियों में भीड़ लगाने या तमाशबीन बने रहने के बजाय जिम्मेदारी के साथ मदद करना जरूरी है

स्वास्थ्य मंत्री की इस पहल ने सड़क सुरक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया। उनका आह्वान है कि मानवीय संवेदनशीलता को व्यवहार में उतारते हुए प्रत्येक नागरिक जरूरत के समय दूसरे की मदद के लिये आगे आयें ताकि दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर उपचार मिल सके

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment