खेत से टुल्लू पंप चोरी करने वाला आरोपी और खरीददार गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

---Advertisement---

खेत से टुल्लू पंप चोरी करने वाला आरोपी और खरीददार गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस की कार्यवाही, 3 हजार रुपये में बेचा था चोरी का पंप

मनेन्द्रगढ़। खेत में सिंचाई के लिये लगाये गये टुल्लू पंप की चोरी के मामले में मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चोरी करने वाले आरोपी और चोरी का पंप खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का टुल्लू पंप बरामद कर जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को 13 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शंकरगढ़ भादमपारा निवासी अशोक कुमार ने 12 अक्टूबर 2026 को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर की रात खेत में सिंचाई के लिये टुल्लू पंप लगाने के बाद वह घर चले गये थे। 12 अक्टूबर की सुबह करीब 5 बजे जब वह खेत पहुंचे तो टुल्लू पंप गायब मिला। अज्ञात व्यक्ति द्वारा पंप चोरी किये जाने की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की

पूछताछ में चोरी और खरीदने की बात स्वीकार की

मामले की जांच के दौरान 13 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली जिसके आधार पर संदेही लल्लू सिंह 30 वर्ष पिता बिरसू सिंह निवासी वार्ड क्रमांक 12 कुंडापानी ग्राम पेण्ड्री को बुलाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने टुल्लू पंप चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने चोरी का पंप जुर्योधन 28 वर्ष पिता भगवान दास बालंद निवासी वार्ड क्रमांक 7 डबराकछार पेण्ड्री को 3 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने जुर्योधन से पूछताछ की जिसमें उसने चोरी का टुल्लू पंप खरीदना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का पंप बरामद कर जब्ती की कार्यवाही की। विधिसम्मत कार्यवाही पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया गया है

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्यवाही में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, प्रधान आरक्षक विवेक मणि, प्रिंस राय, रमेश पाण्डेय, आरक्षक आजाद और भरत जायसवाल सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment