मुख्य मार्केट में खड़ी ब्रेजा कार को आग लगाने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से नकाबपोश आरोपी की हुई पहचान

---Advertisement---

मुख्य मार्केट में खड़ी ब्रेजा कार को आग लगाने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से नकाबपोश आरोपी की हुई पहचान

वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त, पुरानी रंजिश के चलते घटना को दिया अंजाम

मनेन्द्रगढ़। शहर के मुख्य मार्केट के पास खड़ी ब्रेजा कार में आग लगाकर उसे जलाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से नकाबपोश आरोपी की पहचान की। पूछताछ में आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 4:45 बजे मनेन्द्रगढ़ मुख्य मार्केट के पास खड़ी ब्रेजा कार क्रमांक CG16CF7658 में एक अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति ने आग लगा दी थी। घटना में कार जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में वाहन मालिक रघुनाथ पोद्दार की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 242/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 326(एफ) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की

मुख्य बाजार के पास हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक एमसीबी रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले ने पुलिस टीम के साथ तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने प्रार्थी को साथ लेकर घटनास्थल और आसपास के संभावित सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही नकाबपोश की पहचान वार्ड क्रमांक 19 मनेन्द्रगढ़ निवासी नारायण अग्रवाल उम्र 62 वर्ष पिता रामेश्वर अग्रवाल के रूप में हुई। पुलिस ने गवाहों और प्रार्थी से पहचान की पुष्टि कराई। इसके बाद आरोपी से पूछताछ की गई जिसमें उसने पुरानी रंजिश के चलते कार में आग लगाने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई आरोपी की मोटरसाइकिल की पहचान कर उसे जब्त कर लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

कार्यवाही में इनकी रही भूमिका

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, सहायक उपनिरीक्षक रवि नन्द कंवर, प्रधान आरक्षक नवीनदत्त तिवारी, राजकुमार सेन और आरक्षक आजाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

जिला एमसीबी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment