अमरकंटक थाने में शांति सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

---Advertisement---

अमरकंटक थाने में शांति सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

सौहार्दपूर्ण वातावरण में नवरात्र मनाने पर जोर , स्वच्छता और विद्युत सुरक्षा पर हुई चर्चा

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में शारदीय नवरात्र पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस थाना अमरकंटक में शांति सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में कानून-व्यवस्था , दुर्गा पूजा पंडालों की व्यवस्था , स्वच्छता , विद्युत सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई । साथ ही सभी से आपसी सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने की अपील की गई

बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती सिंह उइके ने की । इस अवसर पर अमरकंटक विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष अंबिका प्रसाद तिवारी , नगर पालिका उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम , रामगोपाल द्विवेदी , थाना प्रभारी कमल नारायण बंजारे , मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते , सहायक निरीक्षक पी एस बघेल , ईश्वर यादव , विद्युत विभाग से प्रेमलाल प्रजापति , सांसद प्रतिनिधि प्रकाश द्विवेदी , विधायक प्रतिनिधि श्यामलाल सेन , पार्षद दिनेश द्विवेदी , सूरज साहू , रिंकू चंद्रवंशी , पार्षदपति चुन्नू जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि , नगर वासी , दुर्गा पंडाल समितियां उपस्थित रहे

शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर जोर

बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने नवरात्र पर्व को आपसी भाईचारे , सामाजिक समरसता और धार्मिक सद्भाव के साथ मनाने पर जोर दिया । नवरात्र के दौरान अमरकंटक में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा , यातायात और सार्वजनिक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर चर्चा हुई

स्वच्छता और विद्युत व्यवस्था पर दिए सुझाव

दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास साफ-सफाई रखने , कचरे का उचित निस्तारण करने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने की आवश्यकता बताई गई । वहीं पंडालों में सुरक्षित विद्युत कनेक्शन , खुले तारों से बचाव और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके

बैठक में दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं सदस्यों ने पर्व को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अपने सुझाव रखे । सभी ने पुलिस प्रशासन , नगर पालिका , विद्युत विभाग , संबंधित विभागों और आयोजन समितियों के बीच बेहतर तालमेल को आवश्यक बताया

थाना प्रभारी ने कहा नशा से बनाए दूरी

थाना प्रभारी अमरकंटक के एन बंजारे ने लोगो से समझाइश देते हुए कहा कि धार्मिक त्योहारों के मध्य नशा से दूरी बनाए रखने की सभी दुर्गा पंडालों के प्रमुख एवं कार्यकर्ताओं को बात कही साथ ही लाउडस्पीकर , डीजे आदि का साउंड धीमी गति से रहे और रात्रि दस बजे तक पूर्णतः बंद कर दिया जाय

बैठक में पत्रकार श्रवण कुमार उपाध्याय , उमाशंकर पाण्डेय ‘मुन्नू’ , विपुल बर्मन सहित अन्य पत्रकार , दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । बैठक का उद्देश्य नवरात्र पर्व को श्रद्धा, उल्लास, स्वच्छता, सुरक्षा और आपसी सद्भाव के साथ संपन्न कराना रहा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment