पीआरटी महाविद्यालय में मोबाइल डी-एडिक्शन कार्यशाला आयोजित

---Advertisement---
  • विद्यार्थियों को डिजिटल संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित

अनूपपुर 10 सितंबर 2026/ विद्यार्थियों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ डिजिटल आदतों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला अनूपपुर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीआरटी महाविद्यालय अनूपपुर में मोबाइल डी-एडिक्शन विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशानुसार एवं रेडक्रॉस सोसायटी के सभापति डॉ. आर.पी. सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित हुई।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता इस्कॉन अनूपपुर की सुश्री गौरांगी भारद्वाज ने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को मोबाइल का सीमित उपयोग करने, समय का सदुपयोग करने तथा पढ़ाई और वास्तविक जीवन की गतिविधियों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। सुश्री विशाखा ने भी विद्यार्थियों को प्रेरक उद्बोधन दिया।

पीआरटी महाविद्यालय के संचालक एवं रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. देवेंद्र तिवारी ने विद्यार्थियों को आभासी दुनिया में उलझने के बजाय शिक्षा, कौशल विकास और व्यक्तित्व निर्माण पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने संदेश दिया, “रील लाइफ से निकलकर रियल लाइफ में आएं और अपने उज्ज्वल भविष्य का आधार मजबूत बनाएं।”

कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के सभापति डॉ. आर.पी. सोनी, सचिव डॉ. देवेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, सुश्री गौरांगी भारद्वाज, सुश्री विशाखा, अनिल तिवारी, रामप्रकाश द्विवेदी, महाविद्यालय परिवार के सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment