निजी स्कूल के ड्राइवर ने फांसी लगाकर दी जान राजनगर थाना क्षेत्र की घटना से सनसनी

---Advertisement---

निजी स्कूल के ड्राइवर ने फांसी लगाकर दी जान

राजनगर थाना क्षेत्र की घटना से सनसनी

कोतमा। कोयलांचल क्षेत्र के राजनगर थाना अंतर्गत 40 वर्षीय पुरुष के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। फांसी में लटके देखे जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया

जानकारी के अनुसार कमलेश कुमार रविदास (40 वर्ष) निवासी सी सेक्टर राजनगर को परिजनों ने घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। घटना की जानकारी राजनगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच शव परीक्षण एवं पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है

बताया जा रहा है कि मृतक एक निजी स्कूल में ड्राइवर के रूप में कार्य करता था। परिजनों के अनुसार वह नशे का आदी था और कुछ समय से गुमसुम रहता था

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment