कलेक्टर अनूपपुर को ज्ञापन देकर पटवारी संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान,

---Advertisement---

कलेक्टर अनूपपुर को ज्ञापन देकर पटवारी संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान,

पटवारियों पर दंडात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग

अनूपपुर। सेवा समाप्ति, निलंबन एवं अन्य दंडात्मक कार्रवाई के विरोध में मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला अनूपपुर ने 8 अक्टूबर को प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। पटवारियों ने ऑनलाइन राजस्व कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया है।

संघ का कहना है कि देवास जिले में ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निपटान एवं पंजीयन-2026’ के कार्यों को लेकर पटवारियों के विरुद्ध सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी निलंबन एवं अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। संघ ने इन कार्रवाइयों को तत्काल वापस लेने की मांग की है।

संघ के निर्णय के अनुसार 7 अक्टूबर से प्रदेशभर के पटवारी ऑनलाइन राजस्व कार्यों से विरत हैं। साथ ही शासकीय व्हाट्सऐप समूहों से भी बाहर रहने का निर्णय लिया गया है। संघ ने स्पष्ट किया कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि भविष्य में किसी भी जिले में पटवारी के विरुद्ध ऐसी दंडात्मक कार्रवाई होने पर प्रदेश के पटवारी बिना पूर्व सूचना के सामूहिक रूप से राजस्व कार्यों से विरत होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment