अमरकंटक से सेवा ज्योति कलश यात्रा हेतु रवाना ,
प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण में पहुंचे हितग्राही एवं जनप्रतिनिधि
संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक से बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा ज्योति कलश यात्रा उत्साह और जनभागीदारी के साथ रवाना हुई । यात्रा में नगर के जनप्रतिनिधियों , विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों तथा स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की । सभी प्रतिभागी अनेक वाहनों के माध्यम से अनूपपुर स्थित उत्कृष्ट विद्यालय के लिए रवाना हुए , जहां प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में सम्मिलित होना था
इस अवसर पर नगर परिषद अमरकंटक के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) चैन सिंह परस्ते द्वारा यात्रा एवं प्रतिभागियों के आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी । नगर परिषद द्वारा आवश्यक तैयारियां पूर्व से ही पूरी कर ली गई थीं , जिससे यात्रा सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी
सेवा ज्योति कलश यात्रा में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया , सांसद प्रतिनिधि प्रकाश द्विवेदी , पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष अंबिका तिवारी , एल्डरमैन सूरज साहू , भगत चंद्रवंशी , सुखनंदन उइके , राजेश वर्मन , सोनू जैन , नित्यम द्विवेदी , गंगाधर , पार्षद सावित्री परस्ते तथा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विभा राव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया । यात्रा के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली



































































