संजय साहू बने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के मीडिया प्रभारी

---Advertisement---

संजय साहू बने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के मीडिया प्रभारी

विधिक जागरूकता, लोक अदालत एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

जमुना कोतमा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनूपपुर द्वारा पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े संजय साहू को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 6 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति आदेश में संजय साहू को जिले में संचालित विधिक जागरूकता एवं जनहित से जुड़ी गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है

जारी आदेश के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर एवं तहसील विधिक सेवा समितियों द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, लोक अदालत, विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर सहित अन्य जनहितकारी गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए संजय साहू को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है

विधिक जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी

मीडिया प्रभारी के रूप में संजय साहू की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर आम नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके कानूनी अधिकारों, लोक अदालतों तथा विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं इन गतिविधियों को समाचार माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में संजय साहू की सक्रिय भूमिका रहेगी

संजय साहू लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं आमजन की समस्याओं को समाचार माध्यमों के माध्यम से सामने लाने तथा जनहित के विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के उनके अनुभव को देखते हुए मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है

जनहित के विषयों को मिलेगी प्राथमिकता

मीडिया प्रभारी के रूप में संजय साहू द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण की गतिविधियों, जागरूकता अभियानों और आम नागरिकों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी को सरल एवं प्रभावी रूप में जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा इससे विशेष रूप से उन लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जो अपने कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता की सुविधाओं से अभी तक पूरी तरह परिचित नहीं हैं

संजय साहू की नियुक्ति को पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है उनकी सक्रियता, समाचार लेखन का अनुभव और जनसरोकारों से जुड़ाव विधिक जागरूकता कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने में उपयोगी साबित हो सकता है

नियुक्ति के बाद संजय साहू ने जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाते हुए विधिक जागरूकता और जनहित से संबंधित जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment