सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में 45 आवेदनों पर की सुनवाई

---Advertisement---

अनूपपुर 06 अक्टूबर 2026/ कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी एवं अपर कलेक्टर श्री बलवीर रमन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में प्राप्त 45 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने भी आवेदकों से उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही की। कलेक्टर ने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए पात्रतानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान वार्ड क्रमांक 10, शांति नगर, अनूपपुर निवासी सुमनलता सतनामी ने लोक सेवा केंद्र, अनूपपुर के माध्यम से भू-धारणा अधिकार के अंतर्गत अधिकार-पत्र प्रदान किए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 11, अनूपपुर निवासी कृष्णा सोनी ने निराश्रित अनुदान योजना का लाभ दिलाए जाने, ग्राम पंचायत बर्री निवासी भीमसेन महरा ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत राशि का लाभ दिलाए जाने तथा ग्राम बहपुर, तहसील पुष्पराजगढ़ निवासी रिसीलाल ने भू-अभिलेख में नक्शा सुधार किए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इसी क्रम में ग्राम कोठी, तहसील कोतमा निवासी जगदीश प्रसाद प्रजापति ने फार्मर आईडी में कृषक की भूमिका दर्ज किए जाने तथा अन्य कृषकों की फार्मर आईडी जोड़े जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment