कलेक्टर ने निगवानी आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

---Advertisement---

अनूपपुर 03 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री रत्नाकर झा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने निगवानी आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने केंद्र में उपस्थित बच्चों से आत्मीय संवाद किया।

कलेक्टर ने बच्चों से उनकी प्रारंभिक पढ़ाई एवं सीखने की गतिविधियों से संबंधित प्रश्न पूछे। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी सीखने की क्षमता और आंगनवाड़ी में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।
कलेक्टर ने बच्चों को दिए जाने वाले पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता तथा निर्धारित भोजन मीनू की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

आंगनवाड़ी परिसर में बेहतर साफ-सफाई, व्यवस्थित वातावरण तथा हरे-भरे पेड़-पौधों को देखकर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के लिए संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के प्रयासों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति की भी जानकारी ली गई।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री टी.आर. नाग सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment