सेवा संकल्प अभियान के तहत गोधन के रामघाट में आयोजित हुआ श्रमदान एवं स्वच्छता कार्यक्रम

---Advertisement---
  • श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, लिया स्वच्छता का संकल्प

अनूपपुर 02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान तथा जिला प्रशासन एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सहयोग से विकासखंड जैतहरी के सेक्टर क्रमांक-04 अंतर्गत ग्राम पंचायत गोधन के रामघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर श्रमदान एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं, प्रस्फुटन समिति सदस्यों, सीएमसीएलडीपी विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों ने रामघाट परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की। इस दौरान उपस्थित जनों को स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री उमेश कुमार पाण्डेय, ब्लॉक समन्वयक श्री फत्ते सिंह, परामर्शदाता श्री टीकम सिंह नायक सहित जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता, विद्यार्थी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment