- सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश लेकर निकले सेवा यात्री
अनूपपुर 30 सितम्बर 2026/ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का अमरकंटक पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा के अमरकंटक पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने सेवा यात्रियों का स्वागत किया।
यात्रा में बड़ी संख्या में सेवा यात्री शामिल हैं। विभिन्न माध्यमों से यात्रा में सहभागिता कर रहे सेवा यात्रियों का अमरकंटक पहुंचने पर नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान स्थानीय नागरिकों में भी उत्साह दिखाई दिया।
वडनगर से प्रारंभ हुई यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर नागरिकों से संवाद एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से सेवा भाव का संदेश दिया जा रहा है।
यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर नागरिक यात्रा से जुड़कर सेवा एवं सामाजिक सहभागिता के संदेश को आगे बढ़ा रहे हैं।
अमरकंटक में रात्रि विश्राम के पश्चात यात्रा अपने अगले पड़ाव की ओर रवाना होगी। जिले में यात्रा के आगमन को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों में उत्साह रहा।

































































