अमरकंटक के क्रीड़ा परिषर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न , खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

---Advertisement---

अमरकंटक के क्रीड़ा परिषर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न , खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित क्रीड़ा परिसर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ । प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।

यह प्रतियोगिता सहायक आयुक्त सुश्री सरिता नायक के नेतृत्व , क्षेत्र संयोजक संतोष बाजपेई के निर्देशन और जिला क्रीड़ा प्रभारी उपेंद्र मिश्रा की मौजूदगी में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 240 बालक , बालिका एवं स्टाफ के बीच सम्पन्न हुआ । आज के अतिथि अमरकंटक मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया , मंडल प्रभारी राकेश चतुर्वेदी , सोनू जी सहित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे । आज के प्रतिस्पर्धा अंतर्गत 100 , 200 , 400 मीटर दौड़ , भाला भेंक सहित एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं ।

खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला , जिसमें प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दर्शकों और खेल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया ।
आयोजन में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । प्रतियोगिता के दौरान खेल अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों के माध्यम से अनुशासन , समर्पण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी ।
समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर संयोजक प्राचार्य अनुजा मिश्रा , प्रति.प्रभारी सुश्री संगीता दीन , सहयोगियों में जितेंद्र तिवारी , लवकेश पिटानीया , चरण सिंह , अरुण सिंह , आदि स्टाफ की उपस्थिति रही ।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण एवं स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं ।
कार्यक्रम में खेल प्रेमियों , अभिभावकों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही । पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना देखने को मिली , जिससे अमरकंटक का खेल वातावरण और अधिक सशक्त हुआ ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment