बदरा हाट बाजार में गूंजा जनसेवा का संदेश, नुक्कड़ नाटक से उज्ज्वला योजना का किया प्रचार

---Advertisement---

बदरा हाट बाजार में गूंजा जनसेवा का संदेश, नुक्कड़ नाटक से उज्ज्वला योजना का किया प्रचार

जमुना कोतमा बदरा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत बदरा के हाट बाजार में नुक्कड़ सभा एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य सकोला दुर्गा पटेल रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य लाल बहादुर साहू, ग्राम पंचायत पकरिया के सरपंच संतोष सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत बदरा के सरपंच शिवभान सिंह ने की। उप सरपंच बदरा एवं वरिष्ठ नागरिक अनुज शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे

कार्यक्रम के संयोजक बीआरसीसी राजमणि पांडे रहे। अर्जुन विश्वकर्मा, मनोज मिश्रा, सच्चिदानंद मिश्रा सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। मंच संचालन राकेश तिवारी ने किया। कार्यकारिणी सदस्य ज्ञान प्रकाश विश्वकर्मा, राघवेंद्र त्रिपाठी, उत्तम साहू, सरिता रविदास सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

आजिविका मिशन की दीदियों ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं नुक्कड़ नाटक टोली ने ‘धुएं से उजाले तक—उज्ज्वल की कहानी’ नामक रोचक नाटक प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के महत्व और उससे हुए बदलावों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया।

आयोजकों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसेवा, जनसंपर्क और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment