व्यापम परीक्षा प्रश्नपत्र की विसंगतियों को लेकर सर्व सेन समाज ने सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---

व्यापम परीक्षा प्रश्नपत्र की विसंगतियों को लेकर सर्व सेन समाज ने सौंपा ज्ञापन

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र में सेन समाज से संबंधित कथन/लोकोक्ति के कथित आपत्तिजनक और अनुचित प्रयोग को लेकर सर्व सेन समाज जिला एमसीबी ने आपत्ति दर्ज कराई है। मामले को लेकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उचित जांच और आवश्यक कार्यवाही की मांग की।
यह ज्ञापन छत्तीसगढ़ प्रांत सर्व सेन समाज पंजीयन क्रमांक 82 के प्रांतीय अध्यक्ष पुनीत राम सेन के निर्देशानुसार सौंपा गया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि परीक्षा प्रश्नपत्र में सेन समाज से संबंधित कथन/लोकोक्ति के प्रयोग को लेकर समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की

ज्ञापन सौंपने के दौरान सर्व सेन समाज के प्रदेश सह-सचिव और सैलून संघ प्रकोष्ठ के ललित सेन, जिला अध्यक्ष रामटेक सेन, जिला सचिव अनिल ठाकुर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज सिंह, संरक्षक पन्नालाल सेन सहित जीतू सेन, राकेश सेन, मोहनलाल सेन, रामनिवास सेन और समाज के अन्य प्रमुखजन उपस्थित रहे

समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की अपेक्षा जताई है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment