कुमार गुप्ता को मिली पदोन्नति, अब महाप्रबंधक के रूप में संभालेंगे कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस की कमान

---Advertisement---

 कुमार गुप्ता को मिली पदोन्नति, अब महाप्रबंधक के रूप में संभालेंगे कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस की कमान

रचनात्मक संचार के नए आयाम गढ़ने वाले आलोक कुमार बने महाप्रबंधक

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस विभाग के प्रमुख श्री आलोक कुमार गुप्ता को महाप्रबंधक (General Manager) के पद पर पदोन्नति मिली है। कोल इंडिया लिमिटेड, कोलकाता द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 14 अधिकारियों को महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति के बाद श्री आलोक कुमार गुप्ता की पदस्थापना कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस विभाग में ही की गई है।

श्री आलोक कुमार गुप्ता को मानव संसाधन, प्रशासन, सीएसआर के साथ-साथ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में लंबे अनुभव के लिए जाना जाता है। अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के दौरान उन्होंने संचार एवं जनसंपर्क को पारंपरिक दायरे से आगे ले जाते हुए रचनात्मकता, नवाचार और नए प्रयोगों को विशेष महत्व दिया है।

सीसीएल की कॉर्पोरेट पहचान को मजबूत करने से लेकर जनसंपर्क के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने तक, उनके कार्यों में रचनात्मक सोच की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। सीसीएल के लोगो के डिजाइन से लेकर झारखंड की धरती पर पहली बार National PR Conclave-2025 के आयोजन तक, उन्होंने कई ऐसी पहल कीं, जिन्होंने कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन को एक नई दिशा दी।

इसी क्रम में भारतीय डाक विभाग के सहयोग से कोल योद्धाओं को समर्पित Special Cover Stamp जारी करवाना, कोल कर्मियों के लिए Wall Mural Painting, “कबाड़ से कंचन”, “War Against Wastage” जैसी अभिनव पहलें चर्चा में रहीं। वहीं, सीसीएल मुख्यालय की विभिन्न इमारतों के मुख्य द्वार पर पट्टिकाएं लगाकर उनके नामकरण की पहल तथा Vigilance Awareness Campaign को रचनात्मक माध्यमों से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास भी उनकी कार्यशैली की विशिष्ट पहचान रहा है।

कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के क्षेत्र में तकनीक और नए माध्यमों के इस्तेमाल को भी उन्होंने प्राथमिकता दी। सीसीएल की उपलब्धियों, पहलों और सामाजिक सरोकारों को आम लोगों तक सरल एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए विभिन्न डिजिटल एवं क्रिएटिव माध्यमों का प्रयोग उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा रहा है

ज्ञात हो कि श्री आलोक कुमार इससे पूर्व झारखंड सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में निदेशक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। सरकारी सूचना एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में उनके अनुभव तथा सीसीएल में कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन की जिम्मेदारी के दौरान किए गए अभिनव प्रयोगों ने उन्हें जनसंपर्क एवं संचार के क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।

महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नति के साथ अब श्री आलोक कुमार गुप्ता कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस विभाग को नई ऊर्जा, रचनात्मकता और नवाचार के साथ आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

Leave a Comment