सेवा ही संकल्प अभियान का हुआ शंखनाद प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर हुआ भव्य कार्यक्रम

---Advertisement---

सेवा ही संकल्प अभियान का हुआ शंखनाद

प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर हुआ भव्य कार्यक्रम

डूमरकछार/राजनगर : -निकाय के परिसर सहित निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों,शहीद स्मारक,मंदिरों, सार्वजनिक स्थलो सहित विभिन्न स्थानों पर में 17 सितंबर को ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत भव्य आशीर्वाद का दिया प्रज्ज्वलन कर अभियान की शुरुआत की गयी।
इस कार्यक्रम में सभी नागरिकों,स्वयंसेवी संगठनों,स्व सहायता समूहों,महिलाओं,युवाओंने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया साथ ही कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न करने में निकाय के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी बूथ स्तर पर मतदान केंद्र स्तर पर कार्यक्रम को अच्छे और व्यवस्थित तरीके से जमीनी स्तर पर सम्पन्न किया

इस अवसर पर परिषद परिषर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी,पूजा-अर्चना के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर निकाय परिषर एवं अन्य स्थानों पर लगभग 4000 आशीर्वाद का दिया प्रज्वलित कर रात्रि भोग प्रसाद का वितरण किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासियों ने दीप प्रज्वलित किया और प्रसाद ग्रहण किया।

यह गरिमामयी कार्यक्रम निकाय अध्यक्ष एवं जिला योजना समिति के सदस्य डॉ. सुनील कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी शरद गौतम के मार्गदर्शन,लेखापाल श्री शिव नरेश धनवार एवं सहायक राजस्व निरीक्षक कमलेश त्रिपाठी तथा सभापति रवि सिंह की देखरेख में गरिमामयी तरीके के संपन्न हुआ किया हुआ।

उक्त भव्य धार्मिक और सामाजिक आयोजन में परिषद के सभापति रवि सिंह,जीतेंद्र चौहान, रंजीत कुमार वर्मा, पार्षदगण सरिता यादव, विजेंद्र देवांगन,राकेश दीवान, पार्वती सिंह गोंड़, चंदा देवी महरा,एल्डरमेन ममता पात्रों,पार्षद प्रतिनिधि योगेश पालीवाल,राजेन्द्र महरा, लेखापाल शिवनरेश धनवार, इंजीनियर मानशाह कुंजाम सहित कर्मचारी प्रतिज्ञा मिश्रा, अखिलेश सिंह परिहार, सत्येन्द्र चौहान,मुन्नापाल, एजाज अहमद,टुन्ना नायक,पवन गौतम, विशाल महतो,विजय यादव,अनुरूद्ध दाहिया, विक्रम सिंह,उत्तम कोल,दीपक सिंह, पंकज चतुर्वेदी,गणेश यादव, त्रिलोकीनाथ राय,राजू यादव एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व नगरवासी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment