5100 दीपों से जगमगाया राजनगर जोड़ा तालाब नगर परिषद राजनगर ने किया आयोजन

---Advertisement---

5100 दीपों से जगमगाया राजनगर जोड़ा तालाब

नगर परिषद राजनगर ने किया आयोजन

राजनगर

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा ही संकल्प है कार्यक्रम के तहत नगर परिषद राजनगर द्वारा नगर के हृदय स्थल जोड़ा तालाब स्थित तालाब पर 5100 दीप प्रज्वलित किए गए इसके पूर्व नगर परिषद राजनगर द्वारा सेवा ही संकल्प के तहत 17 सितंबर को सुबह में तालाब के सफाई से संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई जहां शाम को नगर में स्थित समस्त मंदिर, आंगनबाड़ी केंद्र, हितग्राहियों के घरों में परिषद के कर्मचारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कराया गया इसके पश्चात शाम 7:00 बजे जोड़ा तालाब में परिषद द्वारा सामूहिक रूप से 5100 दीप प्रज्वलित कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की गई
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी राम लखन पनिका, अध्यक्ष यशवंत सिंह, भाजपा मंडल राजनगर के पदाधिकारी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे

इसके अलावा नगर परिषद डोला एवं डूमर कछार में भी विभिन्न धार्मिक स्थलों, आंगनबाड़ी केदो हितग्राहियों के घरों में दीप प्रज्वलित कराया गया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment