प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अनूपपुर में जले 5 लाख दीप, अमरकंटक का रामघाट 21 हजार दीयों से हुआ रोशन

---Advertisement---

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अनूपपुर में जले 5 लाख दीप, अमरकंटक का रामघाट 21 हजार दीयों से हुआ रोशन

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में उत्साह, भाजपा जिला कार्यालय और 16 मंडलों में भी हुआ 1 लाख दीप प्रज्ज्वलन

अनूपपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत अनूपपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलेभर में ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। जिले में करीब 5 लाख दीप जलाए गए, जिससे गांवों और शहरों में उत्सव का माहौल नजर आया।
अभियान का भव्य समापन मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक स्थित रामघाट पर हुआ। यहां 21 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से रामघाट जगमगा उठा। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के बाद महाआरती की गई। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

मंत्री और भाजपा पदाधिकारियों ने किया दीप प्रज्ज्वलन

अमरकंटक रामघाट पर आयोजित कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री दिलीप अहिरवार, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामलाल रौतेल, भाजपा संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, जिला प्रभारी संजय साहू और भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर महाआरती में सहभागिता की।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय समेत 16 मंडलों में जले एक लाख दीप

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय अनूपपुर को दीपों से सजाया गया। इसके साथ ही जिले के 16 मंडलों के बूथ स्तर तक दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, भाजपा जिला पदाधिकारियों और मंडल पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान करीब एक लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाने की बात कही गई।

पीएम आवास हितग्राहियों ने घरों के बाहर जलाए दीप

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
हितग्राहियों ने अपने पक्के आवासों के बाहर दीप प्रज्ज्वलित कर खुशियां मनाईं। दीपों की रोशनी से प्रधानमंत्री आवास परिसर जगमगा उठे

हितग्राही परिवारों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले अपने पक्के घर में दीप जलाना उनके लिए विशेष खुशी का अवसर है। इस पहल के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े परिवारों को भी आयोजन से जोड़ा गया। पूरे जिले में दीप प्रज्ज्वलन के दौरान सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment