जिले के नगर परिषद बरगवां अमलाई के वार्ड नंबर 3 में ओरिएंट पेपर मिल सोडा कास्टिक यूनिट में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
अनूपपुर(अविरल गौतम)जिले के नगर परिषद बरगवां अमलाई के वार्ड क्रमांक 3 के ओरिएंट पेपर में सोडा कास्टिक यूनिट में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संस्था के संचालक अविनाश कुमार वर्मा( डी जी एम) पी के पांडव ने कर्मचारी एवं स्टाफ के साथ भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं आरती की। कर्मचारी ने भी उत्साहपूर्वक पूजा कार्यक्रम में सहभागिता की।
अविनाश कुमार वर्मा ने भगवान विश्वकर्मा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण, शिल्प एवं तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। तकनीकी से जुड़े कर्मचारी के लिए भगवान विश्वकर्मा के आदर्श प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कर्मचारी से अपने तकनीकी ज्ञान एवं कौशल का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं फ्यूजन डिपार्टमेंट के कर्मचारी पवन कुमार मिश्रा ने भी कर्मचारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम, तकनीकी दक्षता और रचनात्मक सोच के माध्यम से कर्मचारी अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं
पूजन कार्यक्रम के दौरान सोडा कास्टिक यूनिट परिसर में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। अंत में संस्थान के( एच आर) अरविंद शुक्ला ने कर्मचारियों के प्रगति उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की


































































