उज़्बेकिस्तान से लौटने पर सांसद हिमाद्री सिंह का हुआ आत्मीय स्वागत, आशीष मिश्रा का जन्मदिन भी मनाया

---Advertisement---

उज़्बेकिस्तान से लौटने पर सांसद हिमाद्री सिंह का हुआ आत्मीय स्वागत, आशीष मिश्रा का जन्मदिन भी मनाया

सांसद के निज निवास पहुंचे युवा समाजसेवी आशीष मिश्रा, हिमाद्री सिंह ने केक काटकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं; सैकड़ों लोगों की रही मौजूदगी

कोतमा। उज़्बेकिस्तान की यात्रा से लौटने के बाद सांसद हिमाद्री सिंह के राजेंद्रग्राम स्थित निज निवास पर स्वागत एवं वंदन-अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर गणेश ट्रांसपोर्ट के संचालक एवं युवा समाजसेवी आशीष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग सांसद से मुलाकात करने पहुंचे और उन्हें विदेश यात्रा से लौटने पर शुभकामनाएं दीं स्वागत के दौरान आत्मीय माहौल देखने को मिला

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसी दौरान युवा समाजसेवी आशीष मिश्रा का जन्मदिन भी सांसद हिमाद्री सिंह ने सभी की मौजूदगी में केक काटकर मनाया सांसद ने आशीष मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सामाजिक सक्रियता की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी आशीष मिश्रा को बधाई दी

क्षेत्र के विकास और युवाओं की भूमिका पर सांसद ने दिया संदेश

सांसद हिमाद्री सिंह ने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह और आत्मीयता हमेशा ऊर्जा प्रदान करती है। उज़्बेकिस्तान यात्रा से लौटने के बाद अपने क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें विशेष प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाजसेवा, जनकल्याण और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए उन्होंने आशीष मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहकर समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहें

आशीष मिश्रा ने जताया आभार

गणेश ट्रांसपोर्ट के संचालक एवं युवा समाजसेवी आशीष मिश्रा ने कहा कि सांसद हिमाद्री सिंह द्वारा अपने निज निवास पर परिवार एवं क्षेत्र के लोगों की मौजूदगी में जन्मदिन मनाया जाना उनके लिए बेहद आत्मीय और यादगार क्षण है। उन्होंने कहा कि सांसद एवं क्षेत्रवासियों द्वारा मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए वे सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे सामाजिक गतिविधियों और जरूरतमंदों की सेवा के कार्यों में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे

भाजपा नेताओं सहित सैकड़ों लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमचंद यादव, अजय यादव उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद पसान, उमेश मिश्रा, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार झा, एल्डरमैन महिप कुमार द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि एवं युवा नेता रणविजय सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सांसद हिमाद्री सिंह का स्वागत कर उनकी यात्रा को लेकर चर्चा की, वहीं आशीष मिश्रा के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक एवं व्यावसायिक जीवन में निरंतर सफलता की कामना की पूरे आयोजन के दौरान आपसी मेल-जोल और आत्मीयता का वातावरण बना रहा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment