त्योहारों से पहले कोतमा पुलिस का सख्त पहरा, निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की कराई परेड

---Advertisement---

त्योहारों से पहले कोतमा पुलिस का सख्त पहरा, निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की कराई परेड

कोतमा। आगामी गणेश चतुर्थी, नवरात्रि सहित अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतमा पुलिस ने थाना क्षेत्र के निगरानी एवं गुंडा बदमाशों पर निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में 11 सितंबर 2026 को थाना कोतमा परिसर में लिस्टेड निगरानी एवं गुंडा बदमाशों को थाना बुलाकर उनकी परेड कराई गई।

थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने परेड के दौरान सभी से उनके वर्तमान जीवन-यापन, रोजगार एवं गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने उनकी गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

थाना प्रभारी ने सभी निगरानी एवं गुंडा बदमाशों को अपराध से दूर रहने तथा मेहनत एवं ईमानदारी से अपना जीवन-यापन करने की समझाइश दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment