तीन साल तीन राष्ट्रीय सम्मान, डीडब्लूपीएस ने फिर लहराया परचम

---Advertisement---

तीन साल तीन राष्ट्रीय सम्मान, डीडब्लूपीएस ने फिर लहराया परचम

नई दिल्ली में “Most Competent Teachers” का खिताब, डायरेक्टर वेंकटेश सिंह ने ग्रहण किया सम्मान

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़ की शिक्षा व्यवस्था ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ ने लगातार तीसरे वर्ष National School Award हासिल कर उपलब्धियों की हैट्रिक लगाई है। इस बार विद्यालय को “Most Competent Teachers” के प्रतिष्ठित टाइटल से नवाजा गया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में विद्यालय के डायरेक्टर वेंकटेश सिंह ने यह सम्मान ग्रहण किया।
6 सितंबर को Welcome Hotel by ITC New Delhi में आयोजित National School Award समारोह में देशभर के चयनित विद्यालयों और शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। इसी राष्ट्रीय मंच पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ को उसके शिक्षकों की दक्षता, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिये सम्मानित किया गया। समारोह में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस बार सम्मान विद्यालय नहीं, शिक्षकों की क्षमता के नाम

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के लिये इस सम्मान की खासियत यह है कि इस बार राष्ट्रीय पहचान सीधे विद्यालय के शिक्षक समुदाय की क्षमता को मिली है। “Most Competent Teachers” का टाइटल शिक्षकों की विषय विशेषज्ञता, प्रभावी शिक्षण शैली, आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल और विद्यार्थियों की क्षमताओं को पहचानकर उन्हें निखारने के प्रयासों को रेखांकित करता है।
विद्यालय में शिक्षकों की भूमिका केवल कक्षा तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल, कला, संस्कृति, विज्ञान, रचनात्मक गतिविधियों और नेतृत्व विकास के क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिये लगातार प्रोत्साहित किया जाता है। यही समग्र दृष्टिकोण विद्यालय की शैक्षणिक पहचान को मजबूत करने में अहम माना जा रहा है।

लगातार तीसरी बार सम्मान ने बढ़ाई उपलब्धि की अहमियत

एक बार सम्मान मिलना उपलब्धि हो सकती है लेकिन लगातार तीन वर्षों तक राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना विद्यालय के लिये निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकेत है। डीडब्ल्यूपीएस मनेन्द्रगढ़ ने पिछले तीन वर्षों में राष्ट्रीय मंच पर अपनी उपस्थिति कायम रखी है और इस बार शिक्षकों की दक्षता को मिले सम्मान ने इस उपलब्धि को और खास बना दिया है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार शिक्षा की गुणवत्ता का वास्तविक आधार सक्षम और समर्पित शिक्षक होते हैं। शिक्षक यदि विद्यार्थियों की जरूरत और क्षमता को समझकर उन्हें सही दिशा दें तो शिक्षा केवल परीक्षा तक सीमित नहीं रहती बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम बन जाती है।

छोटे शहर से राष्ट्रीय मंच तक पहुंची पहचान

डीडब्ल्यूपीएस मनेन्द्रगढ़ की यह उपलब्धि इसलिये भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राष्ट्रीय स्तर के बड़े शैक्षणिक मंच पर मनेन्द्रगढ़ की पहचान को मजबूत करती है। महानगरों से बाहर स्थित किसी विद्यालय का लगातार राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करना इस बात का उदाहरण है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये स्थान से ज्यादा महत्वपूर्ण समर्पित प्रयास, बेहतर शिक्षण व्यवस्था और निरंतर सुधार की सोच है।

प्रबंधन ने साझा किया सफलता का श्रेय

सम्मान प्राप्त होने पर विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन, अभिभावकों के विश्वास और पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों को दिया।
डायरेक्टर वेंकटेश सिंह ने सम्मान ग्रहण करते हुए इसे विद्यालय के लिये नई जिम्मेदारी और प्रेरणा बताया। प्रबंधन का कहना है कि राष्ट्रीय सम्मान मिलने के बाद लक्ष्य केवल उपलब्धि हासिल करना नहीं बल्कि शिक्षा के स्तर को लगातार बेहतर बनाना है।
तीन साल से राष्ट्रीय मंच पर मौजूदगी और इस बार शिक्षकों की दक्षता को सलाम। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ की उपलब्धियों की यह हैट्रिक क्षेत्र के शिक्षा जगत के लिये गौरव का विषय बन गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment