अवैध कोयला परिवहन पर बिजुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच टेलर जब्त

---Advertisement---

अवैध कोयला परिवहन पर बिजुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच टेलर जब्त

करीब 200 टन कोयला लोड वाहनों पर कार्रवाई, दो टेलरों की टीपी की समय सीमा भी मिली समाप्त

बिजुरी। अवैध उत्खनन एवं कोयला परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच टेलर वाहनों को कोयले सहित जब्त किया है। इन वाहनों में करीब 200 टन कोयला लोड था। जांच के दौरान निर्धारित रूट के बजाय अनाधिकृत मार्ग से कोयला परिवहन किए जाने की बात सामने आई। वहीं दो वाहनों की टीपी की समय सीमा भी समाप्त पाई गई।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर करीब रात 1:30 बजे खेडिया क्रेशर के पास बेलियाछोट की ओर से आ रहे पांच टेलरों को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई।

जांच में पाया गया कि सभी वाहनों में लगभग 40-40 टन कोयला लोड था। उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार वाहनों को डोला होकर बिजुरी साइडिंग जाना था, लेकिन चालक बेलियाछोट से बिजुरी के अनाधिकृत रूट से कोयला परिवहन कर रहे थे। दो वाहनों की टीपी की समय सीमा भी समाप्त हो चुकी थी।

पुलिस ने टेलर क्रमांक MP18ZC8029 के चालक शेख रमजान, CG04PC1952 के चालक अमर सिंह गोंड, CG10CA0657 के चालक राजेन्द्र रैदास, CG04RB5214 के चालक प्रदीप कुमार सिंह तथा CG10BR9633 के चालक हीरा सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है।

सभी चालकों द्वारा निर्धारित रूट का उल्लंघन तथा समय सीमा समाप्त टीपी के आधार पर कोयला परिवहन किया जाना मध्यप्रदेश खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण अधिनियम की धारा 18(1)(5) के तहत उल्लंघन पाया गया। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया है। प्रकरण में इस्तगासा तैयार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए कलेक्टर कार्यालय की खनिज शाखा, अनूपपुर में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम की भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक विकास सिंह के नेतृत्व में विपुल शुक्ला, प्रदीप अग्निहोत्री, रामनिवास गुर्जर, मनोज उपाध्याय एवं बिजुरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment