नगर की गंदगी नहीं हो रही साफ, वृक्षारोपण में व्यस्त अध्यक्ष!

---Advertisement---

नगर की गंदगी नहीं हो रही साफ, वृक्षारोपण में व्यस्त अध्यक्ष!
वार्डवासियों की शिकायतों के बावजूद सफाई व्यवस्था पर नहीं दिया जा रहा ध्यान, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

अनूपपुर। जिले के नगर परिषद बरगवां-अमलाई अंतर्गत नगर की सफाई व्यवस्था इन दिनों सवालों के घेरे में है। नगर परिषद के प्रत्येक वार्ड में साफ-सफाई की जिम्मेदारी नगर परिषद की है, लेकिन वार्डवासियों का आरोप है कि नियमित सफाई व्यवस्था पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई स्थानों पर गंदगी और कचरे के ढेर लगे होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

वार्डवासियों के अनुसार, नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद के जिम्मेदारों को पहले वार्डों में व्याप्त गंदगी और सफाई की समस्या पर ध्यान देना चाहिए, ताकि लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके

वार्डों के निरीक्षण की भी उठ रही मांग
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा वार्डों का नियमित भ्रमण एवं जमीनी स्तर पर समस्याओं का निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। यदि अध्यक्ष एवं जिम्मेदार अधिकारी वार्डों का भ्रमण करें तो उन्हें मौके पर सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का पता चल सकता है।
वहीं, इन दिनों अध्यक्ष द्वारा वृक्षारोपण गतिविधियों में सक्रियता दिखाई जा रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण निश्चित रूप से आवश्यक है, लेकिन वार्डवासियों का कहना है कि इसके साथ नगर की मूलभूत सफाई व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए

सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग
नगरवासियों ने नगर परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों एवं अध्यक्ष से मांग की है कि सभी वार्डों का नियमित निरीक्षण कराकर जहां-जहां गंदगी और कचरे की समस्या है, वहां तत्काल सफाई कराई जाए। साथ ही सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए, ताकि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का उद्देश्य धरातल पर दिखाई दे सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment