38 वर्ष की सतत सेवा पूर्ण कर शिक्षक अनिल कुमार सिंह हुए सेवानिवृत्त

---Advertisement---

38 वर्ष की सतत सेवा पूर्ण कर शिक्षक अनिल कुमार सिंह हुए सेवानिवृत्त

अनूपपुर।,31जुलाई 2026 ।मैकल सुता पुण्य सलिला मां नर्मदांचल की पुण्य धरा अनूपपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से आज अपनी अधिवार्षिकी आयु 62 वर्ष पूर्ण कर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत हुए। अनूपपुर निवासी पिता स्वर्गीय सुदामा सिंह एवं माता स्वर्गीय श्रीमती लक्ष्मीना के शुभ आशिर्वाद से आपका जन्म 1 सितम्बर 1964 को हुआ। आपकी प्रारंभिक शिक्षा कोतमा, माध्यमिक शिक्षा मानपुर , हायर सेकेण्डरी की शिक्षा उमरिया एवं उच्च शिक्षा अनूपपुर एवं शहडोल से प्राप्त करते हुए शासकीय सेवा सहायक शिक्षक के रूप में आपकी प्रथम नियुक्ति 13फरवरी 1989 को शासकीय माध्यमिक विद्यालय विद्यालय लेढ़रा पुष्पराजगढ़ में हुई

1990 में आपका स्थानातरण शासकीय प्राथ. विद्यालय कदमटोला अनूपपुर के लिए हुआ और स्थानांतरण के क्रम में ही पुनः आपका स्थानातरण 1993 में शासकीय प्रा.विद्यालय पकरिया संकुल केन्द्र सकोला में हुआ। शिक्षा जगत में आपकी निष्ठा एवं लगाव के कारण वर्ष 2001 में समेकित शिक्षा संचालन हेतु खण्ड श्रोत समन्वयक के पद पर नियुक्त किया गया। शासन द्वारा संचालित साक्षरता अभियान एवं महिला पढ़ना -बढ़ना गतिविधियों का सफल संचालन करते हुए आप 2004 में खण्ड अकादमिक समन्वयक बीएसी के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए जनपद शिक्षा केन्द्र अनूपपुर में पदस्थ होकर 2016 तक के लम्बे अंतराल को अपनी सूझबूझ एवं दक्षता से सफलता पूर्वक निर्वहन किया

कर्मठता के धनी श्री अनिल कुमार सिंह अपनी योग्यता एवं दक्षता से उक्त अवधि में हेडस्टार्ट परियोजना के तहत कम्प्यूटर प्रशिक्षण फाउंडेशन कोर्स, डी एड की डिग्री , रेडक्रॉस फ़ास्ट एंड की परीक्षा भी उत्तीर्ण किया। दिनांक 20-जुलाई-2016 को बीएसी पद से प्रतिनियुक्ति समाप्ति के बाद आप शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर में अपनी सेवा देते हुए दिनांक 31-अगस्त-2016 को सेवा निवृत्त हुए। विगत वर्ष उच्च पद प्रभार के तहत आपको उच्च श्रेणी शिक्षक का उच पद का प्रभार भी आपको दिया गया। अनिल कुमार सिंह इस प्रकार विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के साथ -साथ शिक्षकीय हितों हेतु अपने सेवा काल में सदैव संघर्ष रत रहे हैं। सन 1990 में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की आजीवन सदस्यता लेते हुए पूरे 38 वर्षों तक राष्ट्र हित, छात्र हित एवं शिक्षक हित हेतु समर्पित रहे हैं। श्री सिंह ब्लाक अध्यक्ष के रूप में अपनी यात्रा प्रारम्भ कर जिला सचिव, दो बार जिलाध्यक्ष का दायित्व, सम्भागीय अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन के साथ आज भी प्रांतीय संयोजक जनजातीय कार्य विभाग का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं

निश्चित रूप से उक्त विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने में शिक्षकों के साथ आपके पारिवारिक पृष्ठभूमि में आपकी धर्मपत्नी श्रीमती मीना सिंह, पुत्र द्वय सिद्धार्थ सिंह एवं शांतनु सिंह तथा पुत्री कुमारी आस्था सिंह का भरपूर योगदान रहा है

सेवानिवृत्त विदाई समारोह में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ क्षत्रवीर सिंह राठौड़, प्रांतीय महामंत्री आदरणीय राकेश गुप्ता के साथ विशिष्ट अतिथि जनजातीय आयोग के अध्यक्ष आदरणीय रामलाल रौतेल (कैबिनेट मंत्री), पुष्पराजगढ़ विधानसभा के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गुड्डू सिंह चौहान, पूर्व अनूपर कांग्रेस के अनूपपुर विधानसभा के प्रत्याशी रमेश सिंह , भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष मदन कुमार त्रिपाठी, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय सचिव महेंद्र कुमार त्रिपाठी, आयाम प्रमुख अरुण कुमार मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष रमाशंकर मिश्र, संभागीय संगठन मंत्री डॉ नरेन्द्र पटेल,संभागीय सचिव हरिहर सिंह, संभागीय कोषाध्यक्ष रामकुमार राठौर जिलाध्यक्ष अनूपपुर संजय कुमार निगम, जिला शहडोल जिलाध्यक्ष लालजी तिवारी, जिला उमरिया जिलाध्यक्ष कैलाश प्रसाद गौतम, जिला सचिव अनूपपुर शीलवंत तिवारी, शहडोल विनोद कुमार सिंह विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जैतहरी शिरीष श्रीवास्तव, संकुल प्राचार्य अजय कुमार जैन, पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त डी एस राव, राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा, जनपद अध्यक्ष जैतहरी राजीव सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामखेलावन राठौर,संस्था प्रमुख डॉ कौशलेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त हो रहे अनिल कुमार सिंह के समस्त परिजनों के साथ मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के समस्त इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में शिक्षक समुदाय विद्यालय के समस्त शिक्षक समुदाय के साथ विद्यालय के समस्त छात्राएं उपस्थित रहे

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना एवं आए हुए अतिथियों का स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। समस्त आए हुए अतिथियों के द्वारा मुख्य अतिथि अनिल कुमार सिंह का पुष्प गुच्छ,शाल श्रीफल एवं गुलदस्ता से अभूतपूर्व स्वागत किया गया

अंत में सभी के द्वारा अपने
अपने विचार व्यक्त किए गए।
अंत में मुख्य अतिथि अनिल कुमार सिंह जी के द्वारा अध्ययन रत समस्त छात्राओं को पानी का वाटल, पेन पेंसिल एवं कापियां सप्रेम भेंट किया गया।
शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

विदाई में भी दिखाई सेवा भावना

समारोह का सबसे भावुक एवं प्रेरणादायी क्षण तब आया, जब सेवानिवृत्त शिक्षक अनिल कुमार सिंह ने विद्यालय की अध्ययनरत छात्राओं को स्नेह स्वरूप पानी की बोतल, पेन-पेंसिल एवं कॉपियां भेंट कीं। सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी विद्यार्थियों के प्रति उनका यह स्नेह उपस्थित लोगों के लिए भावुक कर देने वाला रहा।

अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षक साथियों, छात्राओं एवं परिजनों ने अनिल कुमार सिंह को भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 38 वर्षों की यह सेवा-यात्रा भले ही शासकीय दायित्वों से विराम ले रही हो, लेकिन शिक्षा एवं शिक्षक समाज के प्रति उनका योगदान लंबे समय तक स्मरण किया जाता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment