तेलंगाना से दो लापता युवतियों को भालूमाड़ा पुलिस ने किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा

---Advertisement---

तेलंगाना से दो लापता युवतियों को भालूमाड़ा पुलिस ने किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा

साइबर सेल की मदद से पुलिस टीम ने रावलकोट मिडचल जिला मिडचल तेलंगाना पहुंचकर की कार्रवाई, दोनों मामलों में दर्ज था अपहरण का प्रकरण

भालूमाड़ा/अनूपपुर। भालूमाड़ा पुलिस ने लापता दो युवतियों की तलाश में सफलता हासिल करते हुए उन्हें तेलंगाना के रावलकोट मिडचल, जिला मिडचल से दस्तयाब कर सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता और विशेष टीम के माध्यम से दोनों युवतियों का पता लगाया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना भालूमाड़ा में अपराध क्रमांक 234/2026, धारा 140(3) बीएनएस के तहत 22 वर्षीय सीमा बाई (परिवर्तित नाम), पिता स्वरूप सिंह, के लापता होने का मामला दर्ज किया गया था। युवती 16 अगस्त 2026 को घर में बिना बताए चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाना भालूमाड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसी प्रकार अपराध क्रमांक 236/2026, धारा 140(3) बीएनएस के तहत 28 वर्षीय रजनी यादव (परिवर्तित नाम), पिता दुवारे लाल यादव, निवासी छोहरी के लापता होने का मामला दर्ज किया गया था। रजनी यादव 19 अगस्त 2026 को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी भालूमाड़ा निरीक्षक राधिका भगत के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने विभिन्न स्तरों पर जानकारी जुटाने के साथ ही साइबर सेल की तकनीकी सहायता ली। लगातार प्रयासों और तकनीकी सुरागों के आधार पर पुलिस को दोनों युवतियों के तेलंगाना में होने की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 27 अगस्त 2026 को तेलंगाना के रावलकोट मिडचल, जिला मिडचल से दोनों युवतियों को दस्तयाब कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राधिका भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों के निर्देशन और साइबर सेल की तकनीकी सहायता से दूर राज्य में जाकर दोनों लापता युवतियों को दस्तयाब करना पुलिस की तत्परता और बेहतर समन्वय को दर्शाता है।

पुलिस टीम में राधिका भगत, विवेक त्रिपाठी, सत्यभान सिंह, पंकज मिश्रा और राजेन्द्र अहिरवार शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment