भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील पटेल वसुनिया नियुक्त
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज सिंह तेकाम द्वारा श्री सुनील पटेल वसुनिया (चुन्नीलाल ) युवा 37 वर्षीय राजोद निवासी को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा धार जिला अध्यक्ष (शहरी) की घोषणा की हैं
श्री सुनील पटेल वसुनिया अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती भाजपा जिला महामंत्री राकेश पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि नवनियुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील वसुनिया वर्तमान में जनपद पंचायत सरदारपुर सदस्य प्रतिनिधि है।
पूर्व में ग्राम पंचायत राजोद उप सरपंच, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा पूर्व जिला मंत्री तथा अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद पूर्व जिला महामंत्री जैसे अनेक पदों पर कार्य किया है। नवनियुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील वसुनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ,
जिन्होंने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास व्यक्त कर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला धार के जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी।वरिष्ठ नेताओं के कुशल नेतृत्व में संगठन को धार जिले में और अधिक सशक्त बनाने तथा जनजातीय समाज के उत्थान के लिए मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करूंगा। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी
































































