जन विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत गोबरी, गौरेला, झांईताल का लिया जायजा

---Advertisement---
  1. जन विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत गोबरी, गौरेला, झांईताल का लिया जायजा

अनूपपुर 29 अगस्त 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान- 2026 के अंतर्गत नगर परिषद जैतहरी मे आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन कर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए।

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने इसके पश्चात ग्राम पंचायत गोबरी, गोरेला, झांईताल का भ्रमण कर ग्राम पंचायत में दस्तावेजों संधारण, साफ सफाई तथा उपलब्ध आवश्यक संसाधनों आदि का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।

भ्रमण के दौरान एसडीएम अनूपपुर एवं जनपद जैतहरी की प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्राशी अग्रवाल, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी राजेंद्र कोसरिया एवं सर्व संबंधित उपस्थित थे।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने भ्रमण के दौरान नल जल योजना के कार्यो, विद्युत बिल व निर्माण कार्य की गुणवत्ता तथा पौधारोपण कार्य का जायजा लिया गया उन्होंने ग्रामीण जनों से चर्चा कर विकास कार्यों की जानकारी ली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment