शिव चर्चा ग्रुप ने मनाया सावन सुंदरी महोत्सव
प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

मनेन्द्रगढ़। शिव चर्चा ग्रुप मनेन्द्रगढ़ द्वारा सावन माह की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को उत्साहपूर्वक मनाते हुए स्थानीय पैराडाइज होटल में ‘सावन सुंदरी महोत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की संयोजिका निशा के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों के लिये विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सावन की हरियाली, उमंग और उत्सव के रंगों से सजे इस आयोजन में प्रतिभागियों ने गीत-संगीत, मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया
इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान और सावन से जुड़ी साज सज्जा के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेकर आयोजन को आकर्षक बना दिया। प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह और उत्सुकता का माहौल बना रहा। एक दूसरे का उत्साह बढ़ाते हुए महिलाओं ने आयोजन को यादगार बनाया
आयोजकों ने बताया कि सावन सुंदरी महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को आपसी मेल-जोल, मनोरंजन और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में शिव चर्चा ग्रुप से जुड़ी महिलाओं सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों एवं उपस्थितजनों ने हिस्सा लिया। आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों को जारी रखने की बात कही। सावन सुंदरी महोत्सव उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हुआ
































































